छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा वासियों को अब मिलेगी डेनेक्स आरओ वाटर की सुविधा

वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में बहुत ही कम समय में विश्वसनीय छवि बना चुका डेनेक्स अब आरओ वाटर के क्षेत्र में भी आगे आ रहा है। जिला संयुक्त कार्यालय में सोमवार को जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा के द्वारा डेनेक्स आरओ वाटर रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। आरओ वाटर को जिले के शासकीय भवनों के साथ-साथ सभी घरों तक पहुंच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डेनेक्स आरओ वाटर की कीमत 25 रूपये रखी गई है। आगामी दिवसों में डेनेक्स आरओ वाटर को जिले के साथ-साथ अन्य जिले में भी पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा। मानव शरीर के लिए डेनेक्स आरओ वाटर का टीडीएस 110 पीपीएम है जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। इसका उपयोग से अंदर की बिमारियों से नियंत्रण पाया जा सकता है। दन्तेवाड़ा विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत टेकनार मॉ दन्तेश्वरी गौ-संवर्धन केन्द्र में आरओ वाटर प्लांट की स्थापना की गई है। जिसका संचालन प्रगति एवं प्रयास संस्था के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य हेतु स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें 10 महिलाएं शामिल है। जिससे महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ उनका आर्थिक सुदृढ़ीकरण भी होगा। ज्ञात होगा की जिले में डेनेक्स ब्रांड के नाम से कपड़े, खाद्य पदार्थ की बिक्री की जा रही है। वहीं अब डेनेक्स आरओ वाटर का भी पहचान मिल रही है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कर्मा, उपसंचालक पशुधन चिकित्सा विभाग डॉ. अजमेर सिंह कुश्वाह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

8 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

8 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

9 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

9 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

9 hours ago