दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में भी जहां वर्षों से सुविधाओं से लोग वंचित रहे वहां शिविर के माध्यम से गांव तक शासन की योजनाओं को पहुँचाया जा रहा है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के दिशा-निर्देशन में कुआकोंडा विकासखंड के ग्राम पंचायत नहाड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी ग्रामीणों के उत्साह देखते हुए प्रशासन ने भी उनका सहयोग किया। उपस्थित ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें विभिन्न तरह की सुविधाओं के बारे में अवगत कराते हुए लाभ लेने को कहा गया साथ ही व्यक्तिमूलक योजना के 25 प्रकरण तैयार किये गए एवं ग्राम स्थल पर ही पशु उपचार, टीकाकरण, औषधि वितरण एवं बधियाकरण कार्य किया गया। इस शिविर में ग्रामवासियों को पशुओं में होने वाली बीमारियों एवं उनके रख-रखाव के संबंध में जानकारी दी गई। आने वाले दिनों में विभिन्न शिविर का आयोजन कर शासन की हर सुविधा का लाभ देने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अंदरूनी ग्रामों जहां भौगोलिक परिस्थिति के कारण उन तक पहुंच पाना बहुत ही मुश्किल रहा अब शासन द्वारा मूलभूत सुविधाएँ जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार देकर उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 जुलाई, बुधवार को इंदौर में मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में नक्सलवाद से मुक्ति के लिए केंद्र…
इंदौर पुलिस विभाग में थोकबंद पदोन्नति के बाद हड़कंप मच गया है। सूची में गड़बड़ी…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप वनवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के…
पत्थलगांव टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…