छत्तीसगढ़

दिल्ली में निशुल्क यूपीएससी कोचिंग के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 27 और 28 जनवरी को

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी युवा उत्थान योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु नई दिल्ली भेजे जाने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया अब अपने अगले चरण में पहुंच गई है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग ने 28 दिसंबर 2025 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा के परिणामों के आधार पर मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए नवा रायपुर आमंत्रित किया है।

  
    विभागीय सूचना के अनुसार सत्यापन की यह पूरी प्रक्रिया नवा रायपुर अटल नगर स्थित इन्द्रावती भवन के तृतीय तल पर मीटिंग हॉल क्रमांक-04 में संपन्न होगी। विभाग ने वर्गवार तिथियां निर्धारित की हैं, जिसके तहत अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 27 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक की जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया अगले दिन यानी 28 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित की गई है। सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को कड़े निर्देशों का पालन करना होगा।

उन्हें अपने साथ प्राक्चयन परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं और स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की मूल प्रतियां अनिवार्य रूप से लानी होंगी। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्वघोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा, तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होता है या अपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करता है, तो उनकी दावेदारी पर विचार नहीं किया जाएगा और बाद में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन मान्य नहीं होगा। अभ्यर्थी मेरिट सूची और कार्यक्रम का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट https://tribal.cg.gov.in/ पर देख सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव : सड़क किनारे डंप कचरे से दुर्गंध व गंदगी फैल रही…

राजनांदगांव | शहर के कई हिस्सों में सड़क किनारे कचरा फेंका जा रहा है। बड़ी…

2 minutes ago
राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव : तालाब में कचरा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर के प्रमुख तालाब कचरा डाला जा रहा है। इससे तालाब गंदे हो…

10 minutes ago
CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

CG : BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू …

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

19 minutes ago
CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

CG : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश का खुलासा, कारोबारी की पत्नी और साले गिरफ्तार …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शिकायतों की गंभीरता और…

23 minutes ago
राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव : पहल : जीवनभर शिक्षा को समर्पित रहे अब देह भी करेंगे विद्यार्थियों के नाम…

राजनांदगांव , शिक्षा और समाजसेवा से जुड़ा एक प्रेरक उदाहरण पेश करते हुए शहर के…

43 minutes ago
नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही

नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति: वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता पर कार्यवाही…

44 minutes ago