छत्तीसगढ़

धमतरी : पंचायतों में उपचुनाव के तहत मतदान कल, पोलिंग बूथों के लिए मतदान दल हुए रवाना

त्रिस्तरीय उपनिर्वाचन-2021-22

त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 के तहत गुरूवार 20 जनवरी को जिले के 52 मतदान केन्द्रों में मतदान किया जाएगा। इसे सम्पन्न कराने के लिए आज मतदान दल संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय से अपने निर्धारित पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार पंचायतों मंे उपचुनाव के लिए मतदान दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल में एक-एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन-तीन मतदान कर्मी शामिल हैं।
    उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 52 पोलिंग बूथ एवं मतदान दल बनाए गए हैं। इनमें जनपद पंचायत कुरूद में 26, धमतरी में 13, नगरी में 08 तथा जनपद पंचायत मगरलोड में 05 शामिल हैं। इस तरह कुल 208 मतदान कर्मियों के द्वारा गुरूवार 20 जनवरी को मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक जनपद में रिजर्व दल भी गठित किए गए हैं, कुरूद में तीन तथा शेष जनपद पंचायतों में एक-एक आरक्षित दल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायतों में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए जिले में कुल 11 सेक्टर बनाए गए हैं जिनमें कुरूद में 04, नगरी व धमतरी में 3-3 तथा मगरलोड में 01 सेक्टर स्थापित किया गया है। प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए एक सुरक्षाकर्मी व कोटवार के अलावा एक स्वास्थ्य विभाग के कर्मी की भी तैनाती की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में राजनीतिक संवेदनशील बूथ की संख्या 14 है, जबकि अतिसंवेदनशील बूथ 12 हैं। इसी तरह 07 बूथ नक्सल अतिसंवेदनशील और 19 सामान्य केन्द्र हैं। उल्लेखनीय है कि पंचायत उपनिर्वाचन 2021-22 के तहत जिले में जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच तथा पंच के रिक्त पदों के विरूद्ध गुरूवार को सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक ग्रामीण मतदाताओं के द्वारा मतदान किया जाएगा। इनमें निर्विरोध सीटों के अलावा शेष सीटों पर मतदान कल सुबह से होगा।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

बालाघाट के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 07 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

NAAC की तर्ज पर मध्यप्रदेश में SAAC की शुरुआत, 341 संस्थानों को मिलेगा प्रशिक्षण

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…

6 hours ago
विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

विदेश यात्राओं, नए कॉन्ट्रैक्ट्स और वीआईपी कल्चर पर लगाई रोक

भोपाल  देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…

6 hours ago
प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्राकृतिक खेती और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से बढ़ाएं आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है  कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…

6 hours ago
रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

रीवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…

6 hours ago
लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

लगभग 10 वर्ष बाद जेल विभाग के 40 अधिकारियों को पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…

7 hours ago