कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता हेतु जिले में नित नए नवाचार किए जा रहे है।
इस कार्य को सही अंजाम तक पहुंचने का काम जिले की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव बखूबी कर रही है।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले में संचालित गैस एजेंसियों के माध्यम से घरों और दुकानों तक गैस सिलेंडर पहुंचने वाले वाहनों में मतदाता जागरूकता हेतु पोस्टर लगा कर जागरूक किया जा रहा है।
वही जिले के पेट्रोल पंपों में पोस्टर, बैनर और पेट्रोल बिल में जिला धमतरी वोट सर्वाेपरि, मतदान का अधिकार आदि के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी ने 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वचनो में अपने मताधिकार कर प्रयोग करने सहित जिला धमतरी वोट सर्वाेपरि को चरितार्थ करने का आग्रह जिले के मतदाताओं से किया।
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…
भिलाई नगर. महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर के भांजे प्रखर चंद्राकर का…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने जिला रेजिडेंट प्रोग्राम (डीआरपी) नीति में तीन साल बाद बड़ा…
दुर्ग. पंडवानी गायिका पद्मश्री डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर को एम्स से दुर्ग जिले…
भिंड. गोहद में रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश ने कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की…