नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया समोदा में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषाद राज जंयती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों के लिए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। निषाद समाज के कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि निषाद समाज बहुत मेहनती और स्वाभीमानी है। अपनी मेहनत के बल पर समाज के लोग जीवनयापन करते रहे हैं। समाज में जागरूकता और एकता हर समाज को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होती है। यह जागरूकता बिना शिक्षा से जुड़े संभव नहीं है। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर की नौकरी करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे। इसलिए समाज के लोगों से आग्रह है कि वे अपने बच्चों को स्कूल-कॉलेज भेजे। अपने घर की लड़कियों को भी पढ़ाए और एक अच्छा इंसान बनाए। उन्होंने समाज के लोगों को नशा से दूर रहने की अपील की।


भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…