भोपाल  फरवरी माह ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से खास है। इस माह तीन ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं तीन ग्रहों की चाल बदलेगी। नौ फरवरी मंगलवार को शनि मकर राशि में उदित हो रहे हैं। सूर्य 12 फरवरी को कुंभ राशि में आएंगे। इसी क्रम में गुरु मकर में उदित होंगे। 21 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। महीने के अंत में मंगल वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सबसे बड़ी खगोलीय घटना नौ, 10 और 11 फरवरी को होगी। इन दिनों मकर राशि में छह ग्रह एक साथ होंगे। यह षटग्रही योग अपने आप में खास होगा।मां चामुंडा दरबार के पंडित रामजीवन दुबे और ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि शुक्र ग्रह 14 फरवरी से 21 अप्रैल तक दो माह लिए अस्त होगा। देवगुरु बृहस्पति 16 फरवरी को उदय होंगे। मकर राशि में शनि के उदित होने का लाभ मकर राशि वालों को मिलेगा। शनि के प्रभाव से मनोबल में वृद्धि होगी, कार्यभार बढ़ेगा। हालांकि मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति भी होगी। शादी-विवाह के योग बन सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।

किन राशियों पर क्‍या असरज्योतिषाचार्य विनोद रावत ने बताया कि शनि पांच जनवरी को मकर राशि में अस्त हुए थे। अब नौ फरवरी मंगलवार को रात 12 बजकर 50 मिनट पर उदित होंगे। शनि के उदित होने से खासकर वृश्चिक, कुंभ, कर्क, मेष राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि वालों के लिए समय अनुकूल होगा तो कुछ राशि वालों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *