छत्तीसगढ़

पिथौरा तहसील के ग्राम बीजेमल में 196 कट्टा अवैध धान जब्त

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले में अवैध धान भंडारण के विरूद्ध सतत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम बीजेमल में अवैध धान के भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ओंकारेश्वर सिंह द्वारा की गई इस छापेमारी में 196 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, धान के अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।
अधिकारियों का कहना है कि इस सीजन में किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में अवैध धान का संग्रहण किसानों के अधिकारों के साथ धोखाधड़ी करने जैसा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकार की सख्त नीति के चलते अवैध धान भंडारण की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। जप्त की गई धान को फिलहाल स्थानीय प्रशासन की अभिरक्षा में रखा गया है, और जांच के बाद संबंधित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

kgnews

Recent Posts

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

29 minutes ago
बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर में खाद की कोई कमी नहीं, समितियों और विक्रेताओं के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

बिलासपुर. खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर बिलासपुर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…

35 minutes ago
बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबूलाल जी गौर ने जनहितैषी कार्यों से लोगों के दिलों में बनाई जगह : मुख्यमंत्री…

40 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…

41 minutes ago
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली : चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली :  चौपाल में…

41 minutes ago