पोषण रथ के माध्यम से दिया सुपोषण का संदेश

राजनांदगांव। महिलाओं और बच्चों की सेहत को सुदृढ़ बनाने एवं उनके पोषण के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पोषण के प्रति लोगों को सजग करने के लिए जिला प्रशासन की पहल पर कई क्षेत्रों में पोषण रथ के माध्यम से सुपोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान छत्तीसगढ़ में पोषण रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सुपोषण के महत्व को समझा रहे हैं। ये रथ आडियो के माध्यम से पोषण और स्वच्छता का संदेश पहुंचा रहे हैं। पोषण रथ के माध्यम से राज्य शासन की सुपोषण संबंधी योजनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान डायरिया, एनीमिया, स्वच्छता तथा पौष्टिक आहार पर आधारित विभिन्न संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

यह पोषण रथ शुक्रवार को जिले के खैरागढ़, जालबांधा हाट बाजार, भोथी, पेटी, बिड़ौरी व शेरगढ़ पंचायत क्षेत्र पहुंचा। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका व मितानिनों की मौजूदगी में पोषण रथ के माध्यम से कुपोषण को दूर भगाओ, पोषणयुक्त भोजन खाओ-सदैव अच्छी सेहत पाओ तथा जाने कुपोषण के दुष्परिणाम-जागरूक होकर दें अपना योगदान…जैसे प्रेरक नारे पर जोर दिया जा रहा है। इसी तरह ग्रामीण महिलाओं को एनीमिया और उससे होने वाले खतरे के बारे में बताया जा रहा है एवं उन्हें आयरन की गोलियां नियमित रूप से सेवन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बताया कि जिले के कुछ गांवों में पोषण रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सुपोषण के प्रति प्रेरित किया गया है।

इसके अलावा 15 सितंबर से पुनः शुरू किए गए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रोजाना अनिवार्य गतिविधियों के साथ ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। संबंधित क्षेत्र की महिलाओं को पोषणयुक्त भोजन व साफ सफाई के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। उन्हें पोषण के महत्व के बारे में समझाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं और शिशुओं की स्वास्थ्य जांचकर पोषण के लिए उन्हें सजग किया जा रहा है। रेणु प्रकाश ने बताया कि सभी सुपरवाइजर को आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अंचल में जागरूकता कार्यक्रमों के फलस्वरूप अब लोगों में काफी बदलाव आने लगे हैं। बच्चों की सेहत को लेकर माताएं भी ज्यादा सजग होने लगी हैं। 

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

6 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

6 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

6 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

6 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

6 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

7 hours ago