छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत 84 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, एनएमडीसी में मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण …

दंतेवाड़ा : जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दंतेवाड़ा को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जिला प्रशासन, रोजगार विभाग एवं माई भारत संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को लाइवलीहुड कॉलेज दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतिम रूप से चयनित जिले के 84 युवाओं को देश की प्रतिष्ठित नवरत्न कंपनी एनएमडीसी में निःशुल्क प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) के लिए आधिकारिक नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी ने चयनित युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दंतेवाड़ा जिले के लिए गर्व का विषय है कि यहां के ग्रामीण एवं स्थानीय युवाओं को देश की अग्रणी नवरत्न कंपनी में कार्य सीखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और माई भारत संगठन की यह पहल युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी।

इस संबंध में बताया गया कि इस इंटर्नशिप प्रक्रिया की शुरुआत इसी वर्ष मई माह में आयोजित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना शिविर से हुई थी। शिविर में जिले के 480 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक आवेदन किया था। पारदर्शी चयन प्रक्रिया एवं विभिन्न चरणों के मूल्यांकन के बाद अंतिम रूप से 84 युवाओं का चयन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी चयनित युवाओं को कार्य का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के साथ प्रति माह 9 हजार रुपये का वजीफा भी प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन, रोजगार विभाग एवं माई भारत संगठन के समन्वित प्रयासों से आवेदन, चयन एवं नियुक्ति-पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया कुछ ही महीनों में पारदर्शी ढंग से पूर्ण की गई।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि एनएमडीसी जैसी प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था में प्रशिक्षण प्राप्त करने से युवाओं के लिए निजी एवं शासकीय क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा और बस्तर अंचल के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसी उद्देश्य से भविष्य में भी रोजगारोन्मुखी शिविर, कौशल विकास कार्यक्रम एवं इंटर्नशिप योजनाओं का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि जिले का कोई भी प्रतिभाशाली युवा रोजगार के अवसरों से वंचित न रहे।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला रोजगार अधिकारी श्री अमित वर्मा, कृषि विशेषज्ञ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, युवा प्रतिभागी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

42 minutes ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

43 minutes ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

2 hours ago
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…

2 hours ago
CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

3 hours ago