00 — हमारे देश की आजादी के 75 वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत “ दिनांक 01 दिसंबर से 07 दिसंबर 2021 तक फसल बीमा सप्ताह आयोजित किया जा रहा है , जिससे मौसम रबी वर्ष 2021-22 में अधिक से अधिक कृषक : फसल बीमा का लाभ प्राप्त कर सकें । कृषकों को प्राकृतिक आपदाओं एवं मौसमी जोखिमों से होने वाले नुकसान / क्षति से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में कृषि फसलों हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू किया गया है । सभी ऋणी एवं अऋणी किसान स्वैच्छिक रूप से फसल बीमा योजना में शामिल हो सकते है ।

खरीफ एवं रबी मौसममें कृषि फसलों के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का क्रमशः 2 एवं 1.50 प्रतिशत तथा उद्यानिकी फसल के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम के रूप में वहन करना पड़ता है । शेष प्रीमियम राशि केन्द्र सरकार एवं राज्य शासन द्वारा 50-50 प्रतिशत के अनुपात में किया जाता है । खरीफ में धान सिंचित धान असिंचित , मक्का , सोयाबीन , मूंगफल्ली , अरहर , मूंग एवं उड़द तथा रबी मौसममें गेहूं सिंचित , गेहूं असिंचित , चना , राई – सरसों एवं अलसी फसल बीमा हेतु ग्राम स्तर पर अधिसूचित की गई है । उद्यानिकी फसल में टमाटर , बैगन , मिर्च , अदरक , अमरूद , केला , पपीता , फूलगोभी , पत्तागोभी , प्याज एवं आलू फसल अधिसूचित है । हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से कृषक भाई काफी संख्या में लाभांवित हुए है । खरीफ वर्ष 2019 में 5,09,289 कृषकों को 644.81 करोड़ रु . तथा रबी वर्ष 2019-20 में 1 , 48,618 कृषकों को 619.53 करोड़ रू . दावा राशि का भुगतान किया गया है । इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2020 में 4,73,148 कृषकों को 611.70 करोड़ रु . रबी वर्ष 2020-21 में 1,63,130 कृषकों को 238.53 करोड़ रू . दावा राशि का भुगतान किया गया है । चालू रबी मौसम 2021-22 में फसल बीमा योजना में शामिल होने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2021 तक है । मैं समस्त कृषक बन्धुओं से अपील करता हूँ कि समीप के बैंक / वित्तीय संस्थान , लोक सेवा केन्द्र , क्रियान्वयक बीमा कंपनी से संपर्क कर समय रहते बीमा आवेदन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ उठावें । – :: जय जोहार , जय छत्तीसगढ़ : : –

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *