Categories: दिल्ली

प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, 4 शव बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लग गई। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की करीब 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं, तीन लोग आग में झुलस गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक पॉलिथीन बनाने की एक तीन मंजिला फैक्टरी में आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से कुछ ही देर में आग पूरी इमारत में फैल गई। फैक्टरी में मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग में झुलसकर चार लोगों की मौत हो गई है। उनके शव बरामद कर लिये गए हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात करीब 7.25 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली। वहां पहुंचे दमकल अधिकारियों को पता चला कि तीन मंजिला फैक्टरी में पॉलिथीन बनाने का काम होता था। फैक्टरी में काफी मात्रा में प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : किसान ने 2 भाईयों की मौत के गम में किया सुसाइड …

CG : किसान ने 2 भाईयों की मौत के गम में किया सुसाइड …

धमतरी। जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां दो भाइयों की मौत…

4 seconds ago
CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

CG : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति …

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…

7 minutes ago
CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

CG : किसान के बेटे ने JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल की …

सुकमा। सुदूर वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक किसान परिवार के बेटे ने…

11 minutes ago
CG : सक्ति फायरिंग मामला, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार …

CG : सक्ति फायरिंग मामला, ट्रक ड्राइवर और हेल्पर गिरफ्तार …

सक्ती। जिले के कर्रापाली गांव में एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर घटना में बदल…

22 minutes ago
CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से…

25 minutes ago
CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा 2021 घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ)…

28 minutes ago