दुबई,26 सितंबर । दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को आईपीएल-13 में चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों से हरा कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच में हालांकि दिल्ली की फील्डिंग अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह फील्डरों को ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि परिस्थितियां ठीक नहीं थीं।
शिमरन हेटमायेर ने फाफ डु प्लेसिस के दो कैच छोड़े। ग्राउंड फील्डिंग में भी दिल्ली की टीम कमजोर रही। मैच के बाद अय्यर ने कहा, मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। मैं फील्डरों को संदेह का लाभ दूंगा क्योंकि यह कैच के लिए अच्छी स्थितियां नहीं हैं। लाइटिंग के कारण परेशानी होती है। कई बार आप गेंद को जज नहीं कर पाते हो। आप पूरी मेहनत से कैच पकडऩे जाते हो और गेंद काफी तेजी से आती है। आपको पता नहीं होता कि आपको अपने आप को कहां रखना है।
दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि चेन्नई को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…