बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजहरा थाना क्षेत्र में पुलिस व साइबर सेल की टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नौ किलो गांजा बरामद किया है।
एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम राजहरा थाना पुलिस ने दल्लीराजहरा के रहने वाले गांजा तस्कर रवि सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह को नौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में धारा स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(बी) कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से नौ किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…