छत्तीसगढ़

बालोद में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, छह की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और पांच महिलाओं की मौत से कोहराम मच गया है। हादसे में करीब 25 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पलारी थाना इलाके में गोडा पुलिया के पास बीती रात को पिकअप गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और पांच महिला समेत छह की मौत हो गई। जबकि 20 से 25 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार भेजा गया। पिकअप में सवार सभी छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और जांच शुरू कर दी है। भूपेश बघेल ने दुःख प्रकट कियामुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में छह लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ सीएम ने मृतकों के परिजनों ने चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

kgnews

Recent Posts

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

CG : नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ साध्वी ने खोला मोर्चा, एसएसपी से कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर. साध्वी पद्मिनीपुरी ने रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं.…

1 minute ago
राजनांदगांव : आंधी के बाद 5 घंटे बिजली गुल, रात में ही चक्काजाम …

राजनांदगांव : आंधी के बाद 5 घंटे बिजली गुल, रात में ही चक्काजाम …

राजनांदगांव l शहर में सोमवार रात चली अंधड़ और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप…

3 minutes ago
MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव

MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव

भोपाल  प्रदेश के निजी कॉलेजों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई और सस्ती हो जाएगी। कई इंजीनियरिंग…

13 minutes ago
श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश…

22 minutes ago
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च

साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी…

33 minutes ago
नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, सरल संयोजन पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन

नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, सरल संयोजन पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के…

34 minutes ago