दुर्ग

भारती विश्वविद्यालय में ज्योतिबा फुले के योगदान पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता का शीर्षक ‘ज्योतिबा फुलेः एक महान समाज सुधारक’ था। कार्यक्रम का प्रारंभ समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम के विशेष व्याख्यान से हुआ। उन्होंने ज्योतिबा फुले के कृतार्थ और जातिगत तथा धर्मगत कुरीतियों को दूर करने के उनके आजीवन प्रयास का सारगर्भित उल्लेख किया। इसके पश्चात प्रतिभागियों ने अपने भाषण कौशल का प्रदर्शन करते हुए ज्योतिबा फुले के जातिगत भेदभाव एवं धार्मिक कुरीतियों के विरुद्ध जीवन संघर्ष को व्यक्त किया। साथ ही ज्योतिबा फुले द्वारा स्थापित ‘सत्यशोधक समाज’ तथा उनकी कालजयी रचना ‘गुलामगिरी’ का विश्लेषण भी विभिन्न प्रतिभागियों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिक्षा संकाय के छात्र तिलोचन वर्मा ने तथा द्वितीय स्थान एम.एस.सी. बॉटनी की छात्रा रवीना टंडन ने अर्जित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. गजेन्द्र कुमार तथा विभागाध्यक्ष जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग डॉ. गुरुसरन लाल रहे। कार्यक्रम का आयोजन अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ सदस्य डॉ. रीना ठाकुर, डॉ. अंशुदीप खलखो तथा श्री अनिल टंडन के विशेष सहयोग से किया गया। कार्यक्रम से बड़ी संख्या में विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव : दस दुकानें निगम ने की सील, गंदगी पर जुर्माना…

राजनांदगांव | नगर निगम की टीम ने जीई रोड में कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई…

1 minute ago
CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

CG : बेटों से परेशान होकर आश्रम में चली गई थी मां, प्रशासन की पहल से लौटी घर …

महासमुंद। नालसा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ’’करूणा’’ तथा वृद्धजनों के लिए विशेष अभियान वरिष्ठजन…

4 minutes ago
राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव : कन्या क्रीड़ा परिसर में प्रवेश, आवेदन 20 तक…

राजनांदगांव | शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में नई छात्राओं के चयन की प्रक्रिया…

4 minutes ago
CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

CG : टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी …

रायपुर। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई…

10 minutes ago
राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव : स्मार्ट मीटर: पॉवर कट होने पर बैटरी से जल रही लाइट…

राजनांदगांव , स्मार्ट मीटर की स्मार्टनेस यह है कि बिजली गुल होने के बाद इसके…

12 minutes ago
CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

CG : रायपुर जेल में बंद आरोपी को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति दी हाईकोर्ट ने …

बिलासपुर। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अर्जेंट हियरिंग के लिए पेश मामले में सुनवाई करते…

16 minutes ago