छत्तीसगढ़

भिलाई : विधायक रिकेश सेन ने साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर की सराहना की

भिलाई | विधायक रिकेश सेन ने साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर अभियान की सराहना करते हुए वर्तमान प्रदूषण से भरी दुनिया में इसे प्रासंगिक बताया है। उन्होंने इसे विधानसभा में भी करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डा. रमनसिंह को पत्र लिखा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साईकिल चलाने के लिए प्रेरित हो सकें। विधायक से मुलाकात के दौरान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी विजय शर्मा तथा ललित कला अकादमी में छत्तीसगढ़ से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मंत्री और समस्त विधायकगण भी यदि साईकिल चलाएंगे तो प्रदूषण दूर करने जन जन में सकारात्मक संदेश जाएगा।
ज्ञात हो कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, प्रदूषण दूर करने और साईकिल चालकों के मन से झिझक दूर करके उन्हें वैश्विक पर्सनैलिटी का दर्जा दिलाने साइकिलिस्ट ग्लोबल वारियर मिशन की स्थापना की गई है। जिसमें भिलाई के कलाकार, साहित्यकार, बुद्धिजीवी और समाजसेवी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सांसद विजय बघेल ने भी इस अभियान में सबको जुड़कर अपने हिस्से का प्रदूषण दूर करने की अपील की है। वरिष्ठ रंगकर्मी विजय शर्मा ने ग्लोबल वार्मिंग दूर करने के लिए साईकिल चलाना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के काम हमें साईकिल से ही करनी चाहिए तभी आने वाली पीढ़ी को हम हरियाली से परीपूर्ण वसुंधरा दे सकते हैं। अभियान के संयोजक डा. अंकुश देवांगन ने कहा कि हमारा अभियान पूरे विश्व में प्रति सोमवार साईकिल डे मनाने के लिए समर्पित है। इस अभियान में प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस.विद्यार्थी, आचार्य महेश चंद्र शर्मा, विभाष उपाध्याय, डा. ध्रुव तिवारी, बी.एल.सोनी, खैरागढ़ विश्वविद्यालय से प्रोफेसर कपिल वर्मा, सात समंदर पार अमेरिका से चित्रकार कमलेश सक्सेना, मोहन बराल, मीना देवांगन, तरूण धोटे, प्रियंका बुंदेला, भूपत राव बोरकर, प्रशांत क्षीरसागर, प्रकाश बंछोर, मोहित मंडावी, रेल्वे के मूर्तिकार अशोक देवांगन, प्रवीण कालमेघ, साहित्यकार मेनका वर्मा, धीरज साहू, यश दलवी, कांता देवी, पी.एल.जेना तथा पर्यावरण मित्र बालूराम वर्मा जैसे सैकड़ो लोग निरंतर मदद और मार्गदर्शन कर रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

39 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

54 minutes ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

1 hour ago