छत्तीसगढ़

महासमुंद : भालू के हमले से ग्रामीण की मौत

जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के टेका गांव में खेत देखने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं के दल ने जानलेवा हमला कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों के शोर शराबे से भालू मौके से भाग निकले। भालू के हमले में एक की मौत हो गई।  जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल है. घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, पिथौरा वन परिक्षेत्र के टेका गांव में पहाड़ी जंगल से लगे खेत को दो व्यक्ति देखने गए थे. तभी भालू के एक दल ने दोनों ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति राज कुमार भोई उम्र 43 वर्ष निवासी टेका की मौत हो गई और बैसाखू बरिहा उम्र 42 वर्ष निवासी टेका गंभीर रुप से घायल हो गया. आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया जिससे भालू मौके से भाग गए।

108 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया. जहां घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. प्रत्यक्षदर्शीयो की माने तो एक भालू और दो शावक ने ग्रामीणों पर हमला किया है. घटना में वन विभाग ने घायल को 1000 रुपये और मृतक के परिजन को 25 हजार की आर्थिक मदद दी है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में झारखंड के वित्त मंत्री …

28 minutes ago
गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

गैर-मुस्लिम महिला से निकाह पर नए नियम, वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य; उल्लंघन पर मौलाना पर कार्रवाई संभव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी निकाह रोकने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने नए नियम बनाए हैं. गैर…

33 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मेन्युफेक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार 8 जुलाई को धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र…

38 minutes ago
एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री सारंग

एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों से टी.टी. नगर स्टेडियम में मिले मंत्री…

40 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का 8 जुलाई को करेंगे…

41 minutes ago
MP में 10 साल बाद प्रमोशन प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 190 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर; देखें पूरी सूची

MP में 10 साल बाद प्रमोशन प्रक्रिया को मिली रफ्तार, 190 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर; देखें पूरी सूची

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने करीब एक दशक से लंबित तहसीलदारों की नियमित पदोन्नति प्रक्रिया…

43 minutes ago