छत्तीसगढ़

महासमुंद : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना : 2714 श्रमिक परिवार की बेटियों के खाते में आये 20-20 हजार

महासमुंद,  22 जून 2023

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना

श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिक परिवारों की बेटियों के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना शुरू की गयी है। महासंमुद जिले में इस योजना के तहत पंजीकृत 2714 हितग्राहियों की पुत्रियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए के हिसाब से कुल राशि रूपए 5 करोड़ 42 लाख 80 हजार का भुगतान किया गया है।
महासमुंद भोरिग निवासी हितग्राही श्री नीलकंठ साहू की बिटिया कु. विकेशवरी साहू व मोनिका साहू ने बताया कि इस योजना की राशि उनके बैंक खातें में आ गयी है। उन्होंने यह राशि अपनी आगे कॉलेज की पढ़ाई के लिए सहेज कर रखी है। बड़ी बेटी बी.ए. सेकंड ईयर में है और छोटी बेटी 12वीं पास कर कॉलेज में गई है । इस राशि का उपयोग वे अपने आगे की कॉलेज की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। शासन की इस योजना से उनका परिवार बहुत खुश है। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।
जिला श्रम अधिकारी श्री जी.के.पांडेय ने बताया कि महासंमुद जिले में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत अब तक 2714 पात्र हितग्राहियों की पुत्रियों के लिए 20-20 हजार रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली गयी है। इस योजना के कारण श्रमिकों की बेटियां अब सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बन रही।
यह योजना लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक सहायता भी प्रदान कर रही है। श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार के साथ ही उनके विवाह में यह राशि मजबूत सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिक ही पात्र है। पात्रधारियों को योजना का लाभ लेने के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना की अधिकारिक वेबसाइट cglabour.nic.in पर ऑन लाइन पंजीयन करना होगा।
योजना का उद्ेश्य है कि श्रमिक/मजदूर परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी कमजोर होता है। इस कारण इस परिवार के बच्चों को खास तौर पर बेटियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है। इसलिए वे पढ़ाई से दूर हो जाती है। इस कारण उनके आर्थिक व सामाजिक रूप से शोषण की संभावना बनी रहती है। श्रमिक परिवार की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से तथा उन्हें शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा उनके विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना के तहत पात्र श्रमिक परिवार की प्रथम दो बेटियों को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में डाली जाती है। इस योजना मेंं श्रमिक/मजदूर परिवार बेटी जिसकी उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और 21 वर्ष से अधिक न हो तथा वह अविवाहित हो उन्हें 20-20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

kgnews

Recent Posts

CG : शिक्षा विभाग का कर्मचारी बर्खास्त, 4 साल से नहीं पहुंच रहा ड्यूटी में …

CG : शिक्षा विभाग का कर्मचारी बर्खास्त, 4 साल से नहीं पहुंच रहा ड्यूटी में …

सरगुजा। लंबे समय से बिना अनुमति और बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित रहने…

4 seconds ago
CG : 2 लाख सैलरी मिलेगी प्रतिमाह, 3 हजार 500 पदों पर हो रही भर्ती …

CG : 2 लाख सैलरी मिलेगी प्रतिमाह, 3 हजार 500 पदों पर हो रही भर्ती …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं…

4 minutes ago
CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र में पकड़ी गई महिला पार्षद, पद से हटाने की कार्रवाई होगी जल्द …

CG : फर्जी जाति प्रमाण पत्र में पकड़ी गई महिला पार्षद, पद से हटाने की कार्रवाई होगी जल्द …

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की…

7 minutes ago
CG : 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा …

CG : 11 जून को होगी बीएड और बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा …

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) रायपुर द्वारा गुरुवार, 11 जून 2026 को बी.एड. एवं…

9 minutes ago
CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

बलौदाबाजार। बैंक द्वारा ग्राहक के ओवर ड्राप्ट खाते से बिना जानकारी राशि काटे जाने एवं…

12 minutes ago
CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन…

16 minutes ago