साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति और थलपति विजय स्टारर एक्शन फिल्म ‘मास्टर’ (Master) ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की है। जिसमें से 141 करोड़ रुपये (ग्रॉस) का कलेक्शन अकेले तमिलनाडु बॉक्स से किया है। कोरोना काल में जहां अभी बॉलीवुड की बड़ी फिल्म सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रही हैं। वहीं साउथ की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। इतना ही नहीं इस फिल्म ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस में बाहुबली 2 के रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। इसके क्रेज़ को देखते हुए मेकर्स ने इस फिल्म को हिंदी भाषा में डब कर रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 29 जनवरी को रिलीज कर दी गई है।
फिल्म मास्टर कोराेना के दौरान ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में धमाकेदार ओपनिंग करने वाली पहली साउथ इंडियन फिल्म बन गई है। वहीं कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने एक्टर प्रभास की बाहुबली और साहो के साथ-साथ रजनीकांत की कबाली और 2.O को भी अच्छी टक्कर दी है। ‘विजय द मास्टर’ फिल्म को लेकर लोग इतने उत्साहित थे कि उन्होंने इसकी टिकट एडवांस में बुक कर दी थी।
अंधाधुन जैसी फिल्म बनाने वाले राघवन के साथ काम करेंगे विजय
इस फिल्म में चर्चित अभिनेता विजय सेतुपति ने विलेन का किरदार निभाया है। इस फिल्म की लोकप्रियता का एक कारण एक्टर विजय की मौजूदगी भी बताई जा रही है। हाल ही में एक्टर ने संतोष सिवान और अंधाधुन जैसी फिल्म बनाने वाले श्रीराम राघवन की हिंदी फिल्में साइन की है।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…