छोटे पर्दे पर भगवान शिव की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुए अभिनेता तरुण खन्ना का कहना है कि फिटनेस उनके लिए ऑक्सीजन की तरह जरूरी है। उन्होंने कहा, मेरे लिए फिटनेस का मतलब दुनिया है। जब मैं बच्चा था, तब मैं बहुत कमजोर था। मैं अक्सर बीमार हो जाता था। लोग मेरा मजाक उड़ाते थे तभी मैंने संकल्प लिया कि मैं अब कमजोर नहीं रहूंगा। तब से ही फिटनेस मेरे लिए ऑक्सीजन की तरह जरूरी हो गई है।
वैसे उनकी भूमिकाएं भी उनके फिट रहने की मांग करती हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, मैंने विभिन्न प्लेटफार्मों पर 8 बार भगवान महादेव की भूमिका निभाई है। इसके लिए मुझे अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को न्यूड करने की जरूरत थी। इसके लिए शरीर की फिटनेस बहुत जरूरी है। वहीं अपने मन और शरीर के बीच एक स्वस्थ संतुलन रखने के लिए मैं सप्ताह में कम से कम चार बार योग करता हूं। तरुण वर्तमान में सोनी सब के शो ‘तेनाली रामाÓ में दिखाई दे रहे हैं।
भोपाल बालाघाट जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं उत्कृष्टता…
भोपाल देश में वित्तीय प्रबंधन और सरकारी खर्चों में पारदर्शिता को लेकर राज्य सरकारें अब…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसान उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर,…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान “नशे…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के पदोन्नति संबंधी निर्णय के अनुपालन में जेल विभाग में लंबे समय…