मोहला । वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने पंजीयन कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। पंजीयन विभाग, जो राज्य के राजस्व संग्रहण का एक महत्वपूर्ण विभाग है। जिसमें मार्च माह के अंतिम दिनों में अधिक पंजीयन कार्य संपादित किए जाते हैं।
नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा मार्च माह के शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रखने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 22 मार्च 2026 मार्च माह का चतुर्थ रविवार, 28 मार्च 2026 मार्च माह का अंतिम शनिवार, 29 मार्च 2026 मार्च माह का अंतिम रविवार, 31 मार्च 2026 महावीर जयंती जैसे निम्न तिथियों में भी पंजीयन कार्य संपादित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि इन तिथियों में पंजीयन कार्यालय खुले रखे जाएं तथा 31 मार्च 2026 तक शासकीय लेन-देन सुचारू रूप से जारी रखा जाए। इस संबंध में जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है।
रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…
भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार ने कहा है…
भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…