छत्तीसगढ़

मोहला : एनीमिया, कुपोषण एवं बाल मृत्यु दर कमी लाने संयुक्त रूप से करें कार्य-कलेक्टर प्रजापति

– कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक एवं ईसीडी संयुक्त कार्ययोजना कार्यशाला संपन्न

         मोहला । जिले में प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास ईसीडी को सुदृढ़ करने तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पोषण समिति की बैठक सह एक दिवसीय संयुक्त कार्ययोजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे,      सीएमएचओ विजय खोबरागड़े, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सीएस मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

          बैठक में एनीमिया, कुपोषण एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने तथा समग्र बाल विकास को बढ़ावा देने हेतु विभागीय समन्वय के साथ ठोस एवं संयुक्त रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर छह वर्ष तक की आयु अवधि में माताओं एवं बच्चों को प्रदत्त स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, प्रभावी एवं समन्वित रूप से सुनिश्चित किया जाए। कार्यशाला के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य निगरानी, एनीमिया की समय पर जांच एवं उपचार, कुपोषित बच्चों की शीघ्र पहचान एवं उचित प्रबंधन, शिशु एवं बाल आहार व्यवहार को प्रोत्साहित करने तथा स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के एकीकृत क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया गया।
         कलेक्टर प्रजापति ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय एवं संयुक्त उत्तरदायित्व के साथ निर्धारित कार्ययोजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें, जिससे जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार, एनीमिया एवं कुपोषण में उल्लेखनीय कमी तथा बाल मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को संयुक्त जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।    
       बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला पोषण समन्वयक, खंड चिकित्सा अधिकारी, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा, मितानिन जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

1 hour ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

2 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

2 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

2 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

2 hours ago