मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने गणतंत्र दिवस पर्व पर कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण की। कलेक्टर प्रजापति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि देश की संवैधानिक नैतिक मूल्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसामान्य के साथ जवाबदेही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम जनता की समस्याओं का निदान कर उन्हें लाभान्वित करें। कलेक्टर ने कहा की आगामी समय से और बेहतर कार्य करते हुए जिले का नाम रोशन करें। इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।
सूरजपुर/रायपुर. छत्तीसगढ़ (या अन्य स्थानीय राज्यों) के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने जलाशयों/तालाबों के प्रबंधन…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार स्थित भोजशाला परिसर में राज्य…
भोपाल राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन के खिलाफ जिला…
रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों…
रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…