मोहला : कलेक्टर प्रजापति के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त जिला बनने की ओर अग्रसर

–  जिले के सभी 185 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर पंचायत से बाल विवाह मुक्त के प्रस्ताव प्राप्त

          मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी बाल विवाह मुक्त घोषित होने की दिशा में अग्रसर है। जिले के सभी 185 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी से बाल विवाह मुक्त के प्रस्ताव ग्राम सभा एवं एमआईसी बैठक के माध्यम से प्राप्त हो चुके हैं।    


        बीते एक वर्ष से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं भारत के परिप्रेक्ष्य में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  जिसमें जिले में रैली, पोस्टर, दीवार लेखन, बैठकें, शिविर एवं पुलिस विभाग के माध्यम से जन जागरूकता के प्रयास किए जा रहे है। शासन के निर्देशानुसार 01 अक्टूबर 2025 को आयोजित ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्ति को विशेष एजेंडे के रूप में शामिल किया गया तथा जिन ग्राम पंचायतों में विगत दो वर्षों में कोई बाल विवाह नहीं हुआ है। ऐसे ग्राम पंचायतों को कलेक्टर द्वारा ग्राम सभा की अनुशंसा के पश्चात बाल विवाह मुक्त घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। शीघ्र ही विशेष समारोह आयोजित कर सभी पंचायतों एवं नगर पंचायत को माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाल विवाह मुक्त घोषित किया जाएगा।


       बाल विवाह की रोकथाम हेतु शासन द्वारा सभी ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिषेध अधिकारी घोषित किया गया है। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाकर सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जो भविष्य में बाल विवाह के रोकथाम में सहयोग करेंगे। समाज कल्याण विभाग ने अपील करते हुए कहा है कि इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में जन-सामान्य की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।

kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

51 minutes ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

1 hour ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

1 hour ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

1 hour ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

2 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

2 hours ago