छत्तीसगढ़

मोहला : ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, नल-जल योजनाओं और शौचालय स्वच्छता पर दिए विशेष निर्देश

         मोहला । जिले की कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने मोहला और अंबागढ़ चौकी विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने विशेष रूप से नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्होंने योजनाओं के प्रभाव और लोगों को हो रही समस्याओं को समझने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि नल-जल योजनाओं के तहत कई स्थानों पर पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने और जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यह भी कहा कि ऐसी योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए कि हर परिवार को शुद्ध पेयजल मिल सके।

This image has an empty alt attribute; its file name is news-26-2-1024x459.jpg

– स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

       कलेक्टर प्रजापति ने दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों का भी निरीक्षण किया। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और पढ़ाई की गुणवत्ता की जानकारी लेते हुए उन्होंने शिक्षकों को नियमित उपस्थिति बनाए रखने और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता का भी उन्होंने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is news-26-6-1024x459.jpg

– हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान को लेकर दिए निर्देश

     विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान हमारा शौचालय हमारा सम्मान के तहत कलेक्टर ने आंगनबाड़ी और स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि शौचालयों की सफाई को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि गंदे शौचालय न केवल बीमारियों का कारण बनते हैं, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर भी नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। उन्होंने समुदाय और स्कूलों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is news-26-8-1024x459.jpg

-जनसंवाद के जरिए ग्रामीणों से सीधा जुड़ाव

     ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्टर ने जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी संभव है, जब उनका सही तरीके से क्रियान्वयन हो। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नल-जल योजना, स्वच्छता अभियान और अन्य विकास योजनाओं में पारदर्शिता और सक्रियता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

3 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

3 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

3 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

3 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

4 hours ago