मोहला : घावड़ेटोला में आयोजित किया गया धरती आबा ग्राम उत्कर्ष शिविर

– धरती आबा ग्राम उत्कर्ष  शिविर योजनाओं से वंचित जनजाति समुदाय के लिए बना मददगार

मोहला।  विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत घावड़ेटोला में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष  शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। यहां आयोजित शिविरों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को पोषण आहार, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही आवश्यक दवाइयां वितरित किया गया। इसी तरह से राजस्व विभाग द्वारा स्कूली बच्चों का जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाया गया। खाद्य विभाग द्वारा राशनकार्ड बनाया गया। साथ ही नागरिकों का आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीयन किया गया। जनजाति ग्राम  उत्कर्ष शिवीर विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित  नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

          भारत सरकार का महत्वाकांक्षी अभियान धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विकासखंड मोहला के 57 पंचायत के 171 ग्राम में शासन की विभिन्न योजनाओं को जनजाति समुदाय के वंचित व्यक्ति को लाभ पहुंचाने हेतु विभिन्न क्लस्टर में शिविर आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में क्लस्टर  घावड़ेटोला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 05 ग्राम के 320 ग्रामीणजन उपस्थित थे। जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड/व्यय वंदना कार्ड का 05, आईजीएनओएपीएस / विधवा/दिव्यांग पेंशन 21,  राशन कार्ड सत्यापन 65, मनरेगा 01, आधार मोबाईल अबडेट एवं खाता संधारण 38, पोष्ट ऑफिस विभाग 09,  शिविर स्थल पर सेल्फी प्वाइंट 01 का लाभ ग्रामीणजन / जानजाति समुदाय के व्यक्ति को प्राप्त हुआ।

kgnews

Recent Posts

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

अंधविश्वास बना हत्या की वजह, पत्थलगांव में बहू की हत्या के आरोप में जेठ गिरफ्तार

पत्थलगांव  टोनही का आरोप लगा कर जेठ ने डंडे से पीट-पीट कर विधवा बहु की…

33 minutes ago
जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंत्रि-परिषद की आगामी बैठक 18 जुलाई,…

38 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में करेंगे बलराम कृषि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को इंदौर में "बलराम कृषि महोत्सव-2026" का शुभारंभ करेंगे।…

38 minutes ago
विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने अधोसंरचना विकास निगम (CIDC) के अंतर्गत आने वाले विघटित परिवहन निगम…

48 minutes ago