छत्तीसगढ़

मोहला : छत्तीसगढ़ व्यापम PET व PPHT प्रवेश परीक्षा, मोहला में 400 परीक्षार्थी होंगे शामिल

        मोहला ।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा PET25 एवं PPHT25 प्रवेश परीक्षा 08 मई 2025 गुरुवार को आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में जिला मोहला-मानपुर-अ.चौकी से कुल 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सफल संचालन हेतु शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मोहला को एकमात्र परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है। PET परीक्षा प्रात: 09:00 बजे से 12:15 बजे तक तथा PPHT परीक्षा अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
        परीक्षार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र की मूल प्रति अनिवार्य रूप से साथ लाएं। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नकल एवं अन्य अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए उडनदस्ता दल गठित किया गया है तथा परीक्षा केंद्र पर गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन व संग्रह हेतु पर्यवेक्षक की नियुक्ति और पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। महत्वपूर्ण सूचना प्रथम पाली में प्रात: 09:00 बजे के बाद, द्वितीय पाली में 02:00 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

राजनांदगांव : बच्चों संग शिक्षिका ने भी पहनी स्कूल ड्रेस, समानता का संदेश…

डोंगरगांव , शासकीय प्राथमिक शाला अडाम की नवाचारी शिक्षिका ने विद्यालय में बच्चों के बीच…

3 minutes ago
राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव : निगम कार्यालय के सामने नाली जाम है, सफाई नहीं…

राजनांदगांव | नगर निगम कार्यालय के सामने मुख्य नाली की लंबे समय से नियमित सफाई…

20 minutes ago
मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात

मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात

मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात वार्ड…

40 minutes ago
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत…

49 minutes ago
दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार

दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता…

60 minutes ago