मोहला : छात्रावासों एवं आश्रमों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत निकाला गया जन जागरुकता रैली

– जनजाति समाज के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी

मोहला । जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले में संचालित सभी छात्रावासों एवं आश्रमों में जन जागरूकता रैली निकाला गया। छात्रावास एवं आश्रमों के विद्यार्थियों ने गांव की गलियों में रैली निकाल कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनजाति समाज के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं से नागरिकों को जोड़ने का प्रयास किया। उत्साह पूर्वक माहौल में छात्रवासी छात्र-छात्राओं ने धरती आबा योजना अंतर्गत भगवान बिरसा मुंडा की कृतित्व को रेखांकित किया।

छात्रावास एवं आश्रम के छात्र-छात्राओं ने जनजाति समाज के गौरवमयी इतिहास को भी प्रदर्शित किया। उल्लेखनीय है की धरती आबा योजना अंतर्गत जनजाति समाज को सुदृढ़ करने और समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नागरिकों को लाभान्वित करने का एक सफल प्रयास किया जा रहा है । जिले में विभिन्न कलस्टर स्तर पर शिविर का आयोजन किया जाकर जनजाति समाज के ऐसे नागरिक जो विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हैं, उन्हें लाभान्वित करने का कार्य विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। धरती आबा योजना अंतर्गत जनजाति समाज के अनेक नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने में एक कारगर मदद मिल रहा है।

kgnews

Recent Posts

मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला : शंकर साहू प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री नियुक्त…

मोहला | छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अनुशंसा पर…

10 minutes ago
मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला : पिता की याद में हर वर्ष 77 पौधे लगाने का संकल्प…

मोहला | वनांचल मोहला के शिक्षक मक्खन साहू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक…

14 minutes ago
CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

CG : डॉक्टर बाल-बाल बचे सांप के काटने से, सरकारी हॉस्पिटल में हड़कंप …

कोरबा। शहर के मेडिकल अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब OPD में…

24 minutes ago
CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

CG : किसान की मेहनत को मिट्टी में मिला रहे उत्पाती हाथियों का वीडियो वायरल …

जशपुर। पत्थलगांव वन क्षेत्र के खड़ामाचा इलाके में पिछले करीब दो महीने से 12 हाथियों…

29 minutes ago
राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

राजनांदगांव : पहल: आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व के लिए सर्वे शुरू…

डोंगरगढ़| भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में आवासीय पट्टा और भूमि स्वामित्व सबसे प्रमुख…

32 minutes ago
राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

राजनांदगांव : रातापायली के ग्राम पटेल ने किया कब्जा, एसडीएम से की शिकायत…

डोंगरगांव , ग्राम रातापायली में शासकीय भूमि पर गांव के ही ग्राम पटेल और एक…

35 minutes ago