मोहला : जनपद पंचायत मोहला में 18 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 200 से अधिक पदों पर भर्ती

        मोहला । जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 18 मार्च 2026 को जनपद पंचायत मोहला में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
       कैंप में विभिन्न निजी संस्थानों द्वारा 200 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मल्टीफंक्शनल ऑफिस एसोसिएट, फूड एंड बेवरेज, हाउसकीपिंग, सिक्यूरिटी गार्ड, लेडी गार्ड, मार्केटिंग, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, सुपरवाइजर तथा बीमा शक्ति जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए पांचवीं से स्नातक तक शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
       रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हों। साथ ही ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन तथा प्लेसमेंट कैंप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अधिकारियों ने बताया कि स्वरोजगार के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदक भी इस कैंप में भाग ले सकते हैं। आने-जाने का यात्रा व्यय स्वयं आवेदकों को वहन करना होगा।

kgnews

Recent Posts

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

19 minutes ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

53 minutes ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

60 minutes ago
सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…

1 hour ago
रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस

रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस…

2 hours ago
MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

MP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को…

2 hours ago