छत्तीसगढ़

मोहला : जिले में वैज्ञानिक अनुशंसा अनुसार तथा रकबे के हिसाब से होगा उर्वरकों का वितरण

– 12 मई से समितियों के माध्यम से शुरू होगा उर्वरकों का वितरण

– पीओएस मशीन से होगा खाद वितरण, कालाबाजारी पर लगेगी रोक

         मोहला । खरीफ मौसम 2026-27 की तैयारी के तहत जिले में रासायनिक उर्वरकों के वितरण को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अब किसानों को उर्वरकों का वितरण उनकी भूमि धारिता एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित मात्रा के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही उर्वरकों का वितरण केवल पीओएस मशीन के माध्यम से ही किया जाएगा तथा समस्त जानकारी ऑनलाइन अपडेट करना अनिवार्य होगा।
        कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सहकारी समितियों में उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण प्रारंभ किया जा रहा है। किसानों को लक्ष्य के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि प्रत्येक कृषक को आवश्यकता अनुसार खाद उपलब्ध हो सके। नई व्यवस्था के तहत किसानों को उनकी भूमि के रकबे तथा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित फसलवार अनुशंसा के अनुसार ही उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न फसलों के लिए उर्वरकों की वैज्ञानिक अनुशंसा तैयार की गई है। साथ ही संतुलित उपयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उर्वरकों का समूह निर्धारण भी किया गया है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहे और फसलों को आवश्यक पोषण मिल सके।
            जिले में भूमि धारिता आधारित उर्वरक वितरण व्यवस्था लागू होने से वास्तविक जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराना संभव होगा। इसके अलावा अवैध भंडारण, कालाबाजारी तथा अनियमित वितरण जैसी गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। किसानों को उर्वरकों के सही संयोजन एवं संतुलित उपयोग की जानकारी देने के लिए सहकारी समितियों में विभिन्न उर्वरकों के उपयोग संबंधी जानकारी प्रदर्शित की गई है। कृषि विभाग द्वारा चौपाल कार्यक्रमों एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से कृषि वैज्ञानिकों तथा विभागीय अमले द्वारा गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
         जिला प्रशासन ने कृषि एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि किसानों को समय पर एवं निरंतर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी कृषि कार्य प्रभावित न हो। उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु कृषि विभाग द्वारा सहकारी समितियों एवं संबंधित विभागों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 मई 2026, मंगलवार से समितियों के माध्यम से उर्वरकों का वितरण प्रारंभ किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर का कारोबारी महेंद्र गोयनका गिरफ्तार…

रायपुर । यूरो कंपनी से जुड़े करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले…

17 minutes ago
CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

CG : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 तक…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कृषि विभाग द्वारा प्रतिष्ठित डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2026 हेतु जिले…

20 minutes ago
CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

CG : नेटबॉल प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा ने दुर्ग को हराकर जीता राज्य स्तरीय खिताब…

रायपुर । राजधानी के सप्रे मैदान एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज मैदान में आयोजित 'प्रथम छत्तीसगढ़…

22 minutes ago
CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

CG : ग्रामीण क्षेत्रों में ’ग्रे-वॉटर’ प्रबंधन से बढ़ रही स्वच्छता…

प्रदूषण नियंत्रण के साथ भू-जल संवर्धन को भी मिल रहा बढ़ावा बालोद । स्वच्छ भारत…

30 minutes ago
CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

CG : आईटीआई कोर्स के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 तक…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय आईटीआई में प्रवेश सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के…

34 minutes ago
CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

CG : दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार…

एक करोड़ के बीमा दावे में कथित हेराफेरी का मामलाधमकी देकर आधी राशि मांगने का…

36 minutes ago