मोहला : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति की बैठक संपन्न
– स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बनी रणनीति
मोहला, ।
जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गतदिवस को जनपद पंचायत मोहला के सभा कक्ष में ब्लॉक स्तरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य के उपस्थिति में संपन्न हुई।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र में संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्वच्छता अवसंरचना के बेहतर उपयोग तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्ष, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला एवं विकासखंड स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक, व्यापार संघ के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए जनसहभागिता बढ़ाने, अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को अधिक प्रभावी एवं टिकाऊ बनाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए।

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…
रायपुर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्थानीय कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने…