छत्तीसगढ़

मोहला : तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन – यूनिसेफ के सहयोग से जिला स्वास्थ्य समिति की पहल

         मोहला । जिले में कार्यरत अधिकारियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की पहल पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में तनाव प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला यूनिसेफ के सहयोग से संपन्न हुई।
          कार्यशाला में जिले के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन निधि दुबे, राज्य मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों के साथ तनाव के विभिन्न कारणों पर चर्चा की गई। तनाव को दो श्रेणियों में विभाजित किया गया।
सकारात्मक तनाव, जो व्यक्ति को प्रेरित करता है तथा नकारात्मक तनाव, जो कार्य प्रदर्शन को प्रभावित करने के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
           कार्यशाला के दौरान अधिकारियों के लिए कई व्यावहारिक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें गहरी श्वास अभ्यास, ग्राउंडिंग तकनीक, तनाव के कारणों की पहचान कर उन्हें लिखना, भावनाओं को व्यक्त करना तथा हँसी योग (लाफ्टर एक्सरसाइज़) शामिल रहा। लाफ्टर एक्सरसाइज़ के माध्यम से मस्तिष्क में ऑक्सीजन स्तर बढ़ाने एवं मानसिक रूप से हल्का और अधिक आरामदायक महसूस करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर निधि दुबे ने कहा कि किसी का भी जीवन पूर्णतः तनाव-मुक्त नहीं होता, परंतु यह आवश्यक है कि व्यक्ति अपने तनाव का प्रभावी प्रबंधन करना सीखे और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन जिए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति भिन्न होता है, इसलिए तनाव से निपटने के तरीके भी व्यक्ति-व्यक्ति में अलग हो सकते हैं। वर्तमान परिदृश्य में डिजिटल डिटॉक्स की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे कार्य के दौरान नियमित रूप से 2 से 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें, स्क्रीन से दूर जाएँ, थोड़ी देर चलें, अपनी पोश्चर में बदलाव करें तथा शरीर एवं मन को विश्राम दें। साथ ही उन्होंने प्रतिदिन कम से कम 5 मिनट स्वयं के साथ समय बिताने तथा अपने शौक एवं रुचियों से जुड़ी गतिविधियाँ करने की सलाह दी, जिससे मानसिक राहत मिलती है।
           कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने अपने-अपने तनाव के कारणों एवं उनसे निपटने के अनुभव साझा किए। गतिविधियों में सहभागिता के पश्चात प्रतिभागियों ने इन अभ्यासों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि स्वयं के बारे में सकारात्मक बातें करना अत्यंत आवश्यक है, इससे आत्मविश्वास एवं प्रेरणा में वृद्धि होती है। कार्यशाला का समापन इस संदेश के साथ किया गया—
“स्वस्थ अधिकारी, प्रभावी प्रशासन।”

kgnews

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

3 minutes ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

7 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

10 minutes ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

18 minutes ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

21 minutes ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

24 minutes ago