छत्तीसगढ़

मोहला : पांडरवानी में संपन्न हुआ विकासखण्ड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

– मोहला ब्लॉक के 960 खिलाड़ी बच्चों ने दिखाई पांडरवानी में अपनी प्रतिभा

        मोहला। 02 दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता विकासखंड मोहला के ग्राम पांडरवानी ग्राम पंचायत मरकाटोला में आयोजित किया गया। जिसका समापन गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
        विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन ने जानकारी दिया कि कल 8 जोन के लगभग 960 प्रतिभागी बच्चे विकासखण्ड स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमें प्राथमिक विभाग में 5 एकल एवं 2 सामूहिक विधा तथा माध्यमिक विभाग में 6 एकल एवं 3 सामूहिक विधाएं शामिल थी। प्राथमिक विभाग में गोटाटोला जोन एवं माध्यमिक विभाग में वासडी जोन ओवरऑल चैंपियन रहे। इसी प्रकार कुमारी नेहा पाटनवाड़वी एवं नीरज कुमार रेंगाकठेरा माध्यमिक विभाग के चैंपियन खिलाड़ी तथा मनोज कुमार सुवरबोड प्राथमिक विभाग से चैंपियन खिलाड़ी चयनित हुआ।
 -पांडरवानी के ग्रामीणों का रहा विशेष सहयोग
        स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से सभी ने ग्राम पांडरवानी के ग्रामीण के विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अवगत हो कि दो दिवस तक ग्रामीणों ने प्रतिभागी बच्चों को निशुल्क भोजन एवं आवास सुविधा दिया।
        उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय विधायक इंद्र शाह मंडावी, जनप्रतिनिधिगण अमित श्रीवास्तव, कुमार कोरेटी, दिनेश शाह, मनोज नेताम, देव प्रसाद नेताम, सदानंद तारम, वीर नारायण, भूपेंद्र सोरी व अन्य  ग्राम प्रमुख शामिल हुए एवं समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र मासिया, राम भगवान चंद्रवंशी, जनपद उपाध्यक्ष, गामिता लोनहारे, गुरुदयाल साहू, सुदर्शन खिलवारे, मीना मांझी की विशेष उपस्थिति रही। बच्चों को सम्मानित करने के इस विशेष अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी फत्ते राम कोसरिया, जोन प्राचार्य उपेंद्र कुमार देवांगन, बीआरसीसी खोम लाल वर्मा, ग्राम पटेल शंकर लाल धुर्वे एवं गणमान्य नागरिक, सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक, व्यायाम शिक्षक एवं सभी प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। सफलतापूर्वक खेल संपन्न करने के लिए विभाग की ओर से विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला ने सभी ग्रामीण, आये हुए अतिथियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

kgnews

Recent Posts

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

CG में जिंदा कोटवार को मृत बताकर हटाया गया, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…

2 hours ago
डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

डिप्टी CM साव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- NEET और स्मार्ट मीटर के बहाने फैलाई जा रही अराजकता

रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…

3 hours ago
CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

CG के बीजेपी विधायक का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘भारत माता की जय नहीं बोलना तो चीन-इटली चले जाएं’

रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…

4 hours ago
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान

आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…

4 hours ago
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…

4 hours ago
CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

CG में हेडमास्टर की हत्या के बाद भड़की हिंसा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, गांव में तनाव

बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…

5 hours ago