मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, यूनिसेफ द्वारा भारत शासन एवं राज्य शासन स्तर पर दिए गए थीम अनुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीवन के प्रथम 1000 दिवस के दरमियान कुपोषण प्रबंधन, कमजोर बच्चों की पहचान, एनीमिया जांच, गर्भवती व शिशुवती महिलाओं की देखभाल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए आहार विविधता, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्थानीय खाद्य सामग्री का प्रदर्शन, स्वस्थ जीवन शैली एवं पोषण विषय पर रंगोली व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में स्वास्थ्य पोषण एवं कुपोषण प्रबंधन, एनीमिया, स्वस्थ्य जीवन शैली पर चर्चा किया गया। स्वच्छ पेयजल पर स्थानीय समुदाय में जागरूकता लाने हेतु विविध गतिविधियां आयोजित किया गया। पोषण अभियान डैशबोर्ड में एंट्री कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभागीय मैदानी अमले उपस्थित रहे।
राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और…
राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने…
राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…
राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…