मोहला : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में प्रवेश की अंतिम तिथि 17 अप्रैल

          मोहला । प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं—मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए, क्लैट एवं एनडीए—की तैयारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
        शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुका हैं। ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026  तक है।  आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार की अवधि 18 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026  निर्धारित की गई है। जिला स्तर पर दस्तावेज परीक्षण 22 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र 01 मई से 09 मई 2026 तक डाउनलोड किए जा सकते हैं, जबकि प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित होगी।
          छात्र विभागीय वेबसाइट [https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail](https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और अन्य जानकारी संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय से भी प्राप्त की जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

6 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

6 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

7 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

7 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

7 hours ago