– अटल विहार योजना के तहत शीघ्र शुरू होगी आवासीय परियोजना
मोहला । छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा ग्राम माडिंग पीडिंग (धेनु) जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में अटल विहार योजना अंतर्गत स्वतंत्र भवनों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के आवास आम नागरिकों को किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
गृह निर्माण मंडल से मिली जानकारी के अनुसार आवासीय परियोजना में एमआईजी, एलआईजी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मकान तथा दुकानें बनाई जाएंगी। जिसमें एमआईजी 2 बीएचके भवन का क्षेत्रफल 1452.60 वर्गफीट होगा, जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रूपए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार एल.आई.जी 2 बीएचके मकान 968.40 वर्गफीट क्षेत्रफल में उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 18.60 लाख रूपए होगी। ईडब्ल्यूएस 1 बीएचके भवन का क्षेत्रफल 532.62 वर्गफीट होगा, जिसका मूल्य 10.35 लाख रूपए तय किया गया है। वहीं शॉप का क्षेत्रफल 258.24 वर्गफीट होगा और इसकी कीमत 9.50 लाख रूपए रखी गई है।
योजना का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी और आवेदन के लिए टोल फ्री नंबर 1800 121 6313 एवं मंडल की वेबसाइट www.cghb.gov.in
तथा उक्त नंबर 07744-469714, 7647835037, 9669961057, 8319335305 में भी संपर्क कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े : मोहला : आदि कर्मयोगी अभियान, सबकी सहभागिता से बनेगी ग्राम विकास की कार्ययोजना-कलेक्टर प्रजापति
रायपुर. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल को भारत सरकार के…
गलत धान बीज से किसानों की लाखों की फसल चौपट, फर्म संचालक पर कार्रवाई की…
नई दिल्ली/रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से चैतन्य बघेल को बड़ी…
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में दी…
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्योपुर एवं सिंगरौली मेडिकल कॉलेज के संचालन की वृहद समीक्षा की…
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया…