मोहला : राज्य स्तरीय आवास मेला – मोहला में ‘अटल विहार योजना’ का शुभारंभ, 118 आवासों का होगा निर्माण

– विभिन्न आय वर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा आवास

          मोहला । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं आवास एवं पर्यावरण विभाग मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव द्वारा राजधानी रायपुर में 23, 24 एवं 25 नवम्बर 2025 को आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेले में ‘अटल विहार योजना’ का शुभारंभ किया गया।
        इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग राजनांदगांव द्वारा यह योजना मोहला नगर के निकट ‘माडिंग पीड़िग धेनु , मोहला मेन रोड पर विकसित की जा रही है, जो मोहला से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। योजना 5.00 एकड़ भूमि पर विकसित होगी।

– 118 आवासों का निर्माण

योजना अंतर्गत विभिन्न आय वर्गों के लिए कुल 118 आवास बनाए जाएंगे।  जिनमें MIG (2-बीएचके) 11 भवन, LIG (2-बीएचके)– 49 भवन तथा EWS (1-बीएचके) – 58 भवन शामिल हैं।

– आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा आवास

MIG (2-बीएचके) आवास में दो बेडरूम, दो टॉयलेट-बाथ, हॉल/ड्राइंग रूम, किचन एवं बाउंड्रीवॉल की सुविधा होगी। इसकी कुल कीमत 33.00 लाख रुपए निर्धारित है तथा पंजीयन राशि 3.30 लाख रुपए है। LIG (2-बीएचके) आवास में दो बेडरूम, दो टॉयलेट-बाथ, हॉल/ड्राइंग रूम, किचन एवं बाउंड्रीवॉल की सुविधा होगी। इसकी कीमत 18.50 लाख रुपए तथा पंजीयन राशि 50,000 रुपए रखी गई है। EWS (1-बीएचके) आवास में एक बेडरूम, टॉयलेट-बाथ, हॉल/ड्राइंग रूम, किचन एवं बाउंड्रीवॉल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसकी कीमत 10.30 लाख रुपए तथा पंजीयन राशि 25,000 रुपए निर्धारित की गई है।
अटल विहार योजना में बच्चों के लिए प्लेग्राउंड, गार्डन, स्टिल्ट पार्किंग, चौड़ी सड़कें एवं सुरक्षित कैंपस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पूरी कॉलोनी बाउंड्रीवॉल, सीसीटीवी एवं गार्ड रूम से सुरक्षित रहेगी।

– पंजीयन प्रक्रिया

इच्छुक व्यक्ति छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://www.cghb.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय कार्यपालन अभियंता, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग राजनांदगांव, नया बस स्टैंड व्यवसायिक परिसर, जी.ई. रोड, प्रथम तल में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

मध्य प्रदेश में नया नियम लागू, बोरवेल खुला छोड़ना पड़ेगा भारी; जेल, जुर्माना और रेस्क्यू खर्च की वसूली

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…

19 minutes ago
भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल बना ‘वर्क इन प्रोग्रेस’ सिटी! 15 KM तक मेट्रो-फ्लाइओवर निर्माण, सड़कों पर रेंग रहे वाहन

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…

23 minutes ago
राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago