छत्तीसगढ़

मोहला : विकसित भारत जी-राम-जी योजना…

गांवों में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों दे रहे वीबी-जी राम जी की जानकारियां

         मोहला । केंद्र सरकार की नई और महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण अधिनियम, 2025 को राष्ट्रपति की स्वीकृति के बाद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। यह योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का उन्नत एवं आधुनिक स्वरूप है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका के अवसरों को सशक्त बनाना है।
जिले में इस योजना का क्रियान्वयन कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।  इस योजना के सुचारू एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है, जिसमें प्रत्येक विकासखंड को निर्धारित लक्ष्य और गतिविधियों का दायित्व सौंपा गया है।


योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के लिए पंचायत संचालनालय के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। पेसा क्षेत्र के पांच विकासखंडों में 24 दिसंबर से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन प्रारंभ हो चुका है,  इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं लाभों से अवगत कराया जा रहा है।
        कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बताया कि यह योजना केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र अर्थव्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत करने का आधार है। शासन की मंशा है कि हर हाथ को काम और हर घर को स्थायी आजीविका मिले।”


योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स, नारा लेखन, दीवार लेखन, जन-जागरूकता रैली, रंगोली एवं नुक्कड़ नाटकों जैसे माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण इस योजना से जुड़ सकें।
महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत अब ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का गारंटी रोजगार मिलेगा, जिससे उन्हें अतिरिक्त 25 दिनों का सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत कार्यों का चयन एवं नियोजन अब जीआईएस सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से किया जाएगा, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता सुनिश्चित होगी। प्रमुख कार्यों में जल जीवन मिशन से संबंधित पेयजल मरम्मत एवं जल संरक्षण कार्य, स्कूलों का कायाकल्प, सामुदायिक भवनों का निर्माण, लखपति दीदी योजना से जुड़े आजीविका संबंधी कार्य, कृषि आधारित गतिविधियां तथा डबरी निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं।


इस योजना के तहत श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए मजदूरी का भुगतान 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही खेती-बुआई के पीक सीजन में वर्ष के दो माह तक कार्य नहीं कराए जाएंगे, ताकि ग्रामीण श्रमिक कृषि कार्यों में सहज रूप से संलग्न रह सकें।
       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर ने बताया कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, बल्कि कार्यों के डिजिटलीकरण से पारदर्शिता और समय पर भुगतान भी सुनिश्चित होगा। पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण एवं ग्राम सभाओं के जरिए ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे हर व्यक्ति को इसका लाभ प्राप्त हो सके।”
           योजना की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि ग्राम सभाओं को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण स्वयं अपने गांव की विकास योजना तैयार करेंगे, जिसे शासन द्वारा अनुमोदित कर क्रियान्वित किया जाएगा। साथ ही, योजना में आजीविका से जुड़े कार्यों को भी सम्मिलित किया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

4 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

4 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

4 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

4 hours ago