मड़ई मेला से गांव में मिलता है भाईचारा को बढ़ावा : मंत्री डॉ. डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री एवं आरंग क्षेत्र के विधायक  डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड़ के ग्राम भैंसा में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। इससे गांव में भाईचारा और उत्सव का माहौल भी बनता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला सबके लिए खुशियां लेकर आता है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित करते हैं और अपने एकजुटता का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और सभी सुख-शांति से एकजुट रहे, सद्भावनापूर्वक रहे यहीं कामना है।

  मंत्री डॉ.डहरिया ने यहां शाला भवन के अतिरिक्त कक्ष और दो सीसी रोड़ की घोषण की। इस दौरान उन्होंने लगभग 37 लाख के राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण में धान मंडी में 10 नग चबूतरा निर्माण  , यादव झरिया समाज का सामुदायिक भवन, साहू समाज का सामुदायिक भवन ,रंगमंच भवन और कबीर सत्संग भवन शामिल है। कार्यक्रम में डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल भी हाफ किया गया है। स्थानीय बेरोजगारों की भर्ती भी शुरू कर दी गई है। 36 में से 24 वादे पूरे कर दिए गए हैं, जल्दी ही शेष वादों को भी पूरा कर दिया जायेगा। उन्होंने सभा में कहा कि हमारे किसान ही इस प्रदेश और देश की नींव और अर्थव्यवस्था है।  किसान मजबूत होंगे तो गांव और प्रदेश मजबूत होगा, देश मजबूत होगा। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस साल रिकार्ड धान की खरीदी की गई है। किसानों के हित में जो भी कदम है वह उठाया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री आजूराम वंशे, सरपंच श्री डोगेश्वर साहू,, उपसरपंच जितेन्द्र नारंग, अनिल सोनवानी, भगवती धुरंधर, श्री नंदू साहू, सहित अन्य जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

6 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

6 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

6 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

6 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

6 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

6 hours ago