छत्तीसगढ़

‘यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर

हजारों की संख्या में दिलाई गई सदस्यता
जोनल कार्यालय का हुआ उद्घाटन
इंदौर, : हाल ही में अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई की एक अहम बैठक संपन्न हुई। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार यह बैठक राष्ट्रीय महासचिव (युवा मंच) डॉ. अखिलेश पटेल के मार्गदर्शन और राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश और जिला कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। जहाँ हजारों की संख्या में नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई गई, तथा एक जोनल कार्यालय का भी शुभारम्भ किया गया।
बैठक के दौरान डॉ. अखिलेश पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “प्रदेश में अपना दल (एस) को दूसरे नंबर का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने के लिए हमें संगठित प्रयास करने होंगे।” उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी की मजबूती का हवाला देते हुए ‘यूपी में जारी है, एमपी की बारी है’ का नारा दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
इसी कड़ी में, डॉ. अतुल मलिकराम ने दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “अपना दल (एस) समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।”
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से बालकृष्ण गौर, राजेश्वर मिश्रा, मंचित लिखितकर, अनिल सोनी, कैलाश गवांडे, वंदना नामदेव, मुकेश मराठा, एस. आर. नागले, हरीश तलरेजा, यश कुमार, मुस्कान सिंह, रोहित चंदेल व इकबाल पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वहीं, जिला कार्यकारिणी से मुकेश जाट, त्रिलोकी सिंह, बबलू यादव, राजेश कुमार पाल, मनीष सिंह राजपूत, धनीराम केवट, मनीष सिरवरिया, महेश सिंह समेत कई जिला पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य किया, जिससे मध्य प्रदेश में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : नकली उर्वरक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के बेच रहा था कृषि केंद्र संचालक …

CG : नकली उर्वरक पकड़ाया, बिना लाइसेंस के बेच रहा था कृषि केंद्र संचालक …

जशपुर। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के…

2 minutes ago
CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

CG : बीजापुर पुलिस ने थोक में चालानी कार्रवाई की, 62 लोगों पर जुर्माना …

बीजापुर। सड़क सुरक्षा को लेकर बीजापुर पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन…

9 minutes ago
बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर में जल जीवन मिशन की सुस्ती पर भड़के केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, बिजली कटौती पर भी अधिकारियों को लगाई फटकार

बिलासपुर. जनप्रतिनिधियों ने लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर क्षमता की समस्या उठाई, जिस पर केंद्रीय…

14 minutes ago
MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; गुना-शिवपुरी समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather: मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान, कई जिलों में झमाझम बारिश; गुना-शिवपुरी समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

 भोपाल  दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते पूरा प्रदेश इस समय वर्षा में भीग रहा…

20 minutes ago
MP SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी! 436 अभ्यर्थियों का चयन, संजय परमार बने प्रदेश टॉपर

MP SI भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी! 436 अभ्यर्थियों का चयन, संजय परमार बने प्रदेश टॉपर

भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने उपनिरीक्षक और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित…

24 minutes ago
उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

53 minutes ago