छत्तीसगढ़

राजनांदगाँव : जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 125 प्रकरण निष्पादित

राजनांदगाँव I जिला उपभोक्ता आयोग, राजनांदगाँव द्वारा नये अध्यक्ष प्रशान्त कुन्डू द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात् राजनांदगाँव उपभोक्ता आयोग में 03 दिवसीय लिंक कोर्ट के माध्यम से प्रकरणों को निष्पादित किये जा रहें है। माह सितम्बर में अध्यक्ष प्रशानत कुन्डू महोदय के मार्गदर्शन दिशा निर्देश पर सभी कर्मचारियों एवं सदस्य डॉ. आनंद वर्गीस के सहयोग से दिनांक 23.09.24 से 25.09.24 तीन दिवस में ही 125 प्रकरणों का निराकरण कर छ०म० के सभी आयोगो में रिकार्ड स्थापित किया है।

अध्यक्ष प्रशान्त कुन्डू जी के कुशल मार्गदर्शन में राजनांदगाँव आयोग, में स्थित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जावेगा। माननीय राज्य आयोग के आदेशानुसार राज्य में स्थित सभी आयोगो में लंबित प्रकरणों की संख्या कम से कम किये जाने के प्रयास में एक अग्रणीय कदम राजनांदगाँव आयोग द्वारा संपन्न किया गया।

अध्यक्ष प्रशान्त कुन्डू के त्वरित कार्यवाही से जिले के अधिवक्ताओं ने प्रशन्नता जाहिर की है. इससे राजनांदगाव जिले के जनमानस द्वारा अपने प्रकरणों के त्वरित निराकरण होने से आयोग के निर्णयों पर विश्वास भी बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष प्रशान्त कुन्डू ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वें अपने-अपने प्रकरणों में समस्त दस्तावेज शपथ पत्र के साथ ही प्रस्तुत कर देवें तथा प्रकरणों को लंबित करने हेतु अनावश्यक आवेदन देने की प्रथा समाप्त की जावे। प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को देखते हुए उपभोक्ताओं द्वारा अध्यक्ष महोदय को अधिक समय तक राजनांदगाँव आयोग में बैठाने हेतु उचित कार्यवाही की मांग की गयी।
उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष द्वारा अपने विचार व्यक्त किये कि उपभोक्ता अयोग राजनांदगाँव को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी उपभोक्ता आयोग के सदस्य डॉ. आनंद वर्गीस द्वारा दी गयी।

kgnews

Recent Posts

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

25 हजार मीट्रिक टन से अधिक रासायनिक उर्वरक उपलब्ध, प्रशासन की कड़ी निगरानी में वितरण व्यवस्था

रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…

33 minutes ago
खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

खरीफ सीजन की तैयारियां तेज, किसानों को मांग अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा खाद और बीज

रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…

48 minutes ago
मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…

48 minutes ago
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन

रायपुर उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…

58 minutes ago
स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्व. बाबूलाल गौर अजेय नेता थे, उनका शताब्दी वर्ष मनाएंगे भव्यतापूर्वक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…

1 hour ago