नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ
राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत कोटराभांठा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू ने उपस्थिति जनप्रतिनधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति के संबंध में शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के कलापथक दल द्वारा नशा मुक्ति संबंधी प्रेरक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि तंबाकू सहित अन्य नशीली पदार्थ के सेवन से भारत में लगभग प्रतिवर्ष 70 लाख से अधिक लोगों की जान असमय ही चली जाती है। बीड़ी, सिगरेट गुटका पाउच, गुड़ाखू जैसी नशीली पदार्थ के गिरफ्त में अनेक ग्रामीण, युवा, महिला, पुरूष, विद्यार्थी आ चुके है। जिससे देश में कैंसर, हार्ट अटैक जैसी परिस्थितियां निर्मित हो गई है। शासन द्वारा इससे बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। विद्यालय, महाविद्यालय सहित शासकीय कार्यालय सीमा में नशा मुक्त व नशा के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार कर निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस दौरान अपने व घर परिवार को नशे से बचाने, नशा न करने के लिए प्रेरित करने कहा गया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, सरपंच डॉन साहू, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरड़वार ने संबोधित किया। इस अवसर पर देवकुमार साहू, बंसीराम साहू, बिहान समूह अध्यक्ष कामता साहू, सीमा साहू, पंच जीवन लाल साहू, पंच कुमारी कंवर, हलेश्वरी साहू सहित समाज कल्याण विभाग के कलाकार रामप्रसाद यादव, सुनील कुमार चुरेंद्र, बालकृष्ण बघेल, हरिहर दास महंत, कोमल सिंह देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन समाज कल्याण विभाग के वरिष्ट कलाकार बीरसिंह साहू तथा आभार प्रदर्शन तिहार सिंह ध्रुव द्वारा किया गया।
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…
रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…
भोपाल पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…
भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…