राजनांदगांव विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अरुण गुप्ता ने अंश खंडेलवाल की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि नगर के होनहार बेटे अंश की रहस्यमयी मृत्यु आज भी एक रहस्य बना हुआ है। पूर्व की सरकार चुनाव के कारण या किसी तुष्टिकरण के कारण इस केस की निष्पक्ष जांच नहीं करवा सकी। जिसके कारण आज तक यह प्रकरण एक अनसुलझा रहस्य बना हुआ है। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शी जनों को पूरी तरह से संदेह है कि अंश ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। गुप्ता का दावा है कि घटना स्थल को देखने से ही अनेक संदेह उत्पन्न होता है। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री गुप्ता ने कहा कि अब राज्य में नई सरकार बनी है। इसलिए परिजनों और नगर के सभी जागृत जनता की भी बहुत अपेक्षा बढ़ गई। गुप्ता ने इस प्रकरण की जांच नए सिरे से सीबीआई से कराने की मांग की है।
इंदौर मानसून सक्रिय होते ही जंगलों को हरा-भरा बनाने करने की कवायद तेज हो गई…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को समय पर, उचित…
भोपाल भोपाल में 1984 में हुए भीषण गैस कांड की याद में अब एक भव्य…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…