राजनांदगांव l मानसून के प्रभावी होने के बाद मौसम बदल गया है। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और रिमझिम बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन भी रिमझिम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बारिश को लेकर सिस्टम मजबूत हो रहा है।वहीं मानसून द्रोणिका भी मजबूत हो रही है।
इससे अगले चार से पांच दिन लगातार बारिश की स्थिति बने रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी। अलग-अलग हिस्सों में बारिश की स्थिति अलग रहेगी। कहीं रिमझिम तो कहीं तेज गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं अंधड़ चलने और वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है। अगले दो दिन में मानसून छग के सभी हिस्सों में पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। इसके साथ ही बारिश की गतिविधियां भी बढ़ेगी।
रिमझिम बारिश के बीच ठंडी हवा से मिली राहत शुक्रवार को मौसम के बदले मिजाज ने जिले के लोगों को बड़ी राहत दी है। अप्रैल से जून तक लगातार जिले का तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। अगले दो दिन में मानसून छग के सभी हिस्सों में पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा। शुक्रवार शाम हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। ठंडी हवा से गर्मी और उमस में कमी आई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन में तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है। फिलहाल लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प…
सारंगढ-बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत घोघरा में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 को लेकर…
जबलपुर देशभर में बाघों की लगातार हो रही अप्राकृतिक मौतों के बीच राष्ट्रीय बाघ संरक्षण…
बीजापुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान और 12…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री राजेश अग्रवाल लखनपुर में…
रायपुर रायपुर में कोचिंग सेंटर्स पर चल रही जांच अब सिर्फ कोचिंग सेंटरों तक सीमित…