राजनांदगांव : आपरेशन थियेटर में विचरण कर रहे घुमंतू कुत्ते यूंकाईयों ने चस्पा किया बोर्ड लिखा कुत्तों से सावधान…

विशेषज्ञ डाक्टर स्टाफ की कमी मशीनें सालभर से बंद पड़ी डाक्टर साहब के क्षेत्र में जिला अस्पताल बीमार – युवा कांग्रेस

राजनांदगांव – कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेसी नेताओं ने जिला अस्पताल राजनांदगांव में बिंदुवार विभिन्न समस्याओं से सुधार की मांग की जिनमें मुख्यतः सीटी स्कैन और एक्सरे मशीन की खराबी, ब्लड सेपरेटर मशीन की खराबी, विशेषज्ञ डॉक्टर और स्टाफ की कमी, ओपीडी काउंटर बढ़ाने, और अस्पताल में घुमंतू श्वान के विचरण पर रोक लगाने की मांग शामिल है। साथ ही, मातृ शिशु अस्पताल में कुत्तों के आतंक को देखते हुए “कुत्तों से सावधान” का बोर्ड भी यूंकाईयों द्वारा चस्पा किया गया ।


युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री और युवा नेता संदीप सोनी ने बताया कि साल भर से बंद पड़ी मशीनों को जल्द शुरू करने या नई मशीनें लगाने की मांग।अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्टाफ की कमी को दूर करने की मांग की है। मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी काउंटर बढ़ाने की मांग भी की है, अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग, जिसमें घुमंतू श्वान के विचरण पर रोक लगाना भी शामिल है। मातृ शिशु अस्पताल में कुत्तों के आतंक को देखते हुए “कुत्तों से सावधान” का बोर्ड चस्पा किया गया है।


गौरतलब है कि कुछ ही समय पहले कलेक्टर महोदय ने भी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार करने निर्देश दिए थे लेकिन अस्पताल प्रशासन के कान में जूं भी नहीं रेंगी और तो और विधानसभा अध्यक्ष जो खुद डॉक्टर हैं उनके क्षेत्र में शासकीय अस्पताल में ऐसी अव्यस्था का होना भी बेहद निंदनीय है इस दौरान मुख्य रूप से हर्ष साहू,ओंकार दीक्षित,विनोद बंबोले,तौसीफ रजा,अभी गुप्ता, अंसय श्रीवास्तव,दीनू साहू,जीत मेश्राम,राजेश चौहान अन्य मौजूद थे।


प्रदेश अल्पसंख्यक महासचिव विशु अजमानी और सेवादल प्रदेश महासचिव हर्ष खोबरागड़े ने बताया कि आज हमने विधायक डाक्टर रमन के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अस्पताल प्रशासन से उपरोक्त मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया है और चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आगे आंदोलन कि राह अपनाई जाएगी।

kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

7 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

7 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

8 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

8 hours ago