राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा ग्राम ग्वालिनडीह नाला के किनारे अज्ञात 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षण वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण तुलेश्वरी देवांगन, मुख्य आरक्षक मिलाप मण्डावी, आबकारी आरक्षक प्रदीप यादव, किशोरी कोमरे, दीपक सिन्हा शामिल थे। जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम के लिए होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल, ढाबों की नियमित जांच करने एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *