राजनांदगांव/खैरागढ़ | पुलिस ने शहर में सोशल मीडिया में वायरल हुई खबर के बाद आरोपी की तलाश शुरू की । शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के सामान, गहने और नकदी रकम पार करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा अस्पतालो में भर्ती मरीजो से परिचय बनाकर रात में उनके सामानो की चोरी करने का मामला सामने आया था।
किसी निजी अस्पताल से आरोपी के वीडियो फुटेज मिलने के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से जांच करने जुट गई थी। वीडियों में आरोपी द्वारा एक महिला मरीज के पर्स और 15 हजार नगदी चोरी करने की शिकायत सामने आई थी।
थाना ़ में अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दलेश्वर वर्मा 41 वर्ष निवासी डूंडा थाना खैरागढ़ को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी का पर्स एवं नगद रकम बरामद किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर् गिरतार कर न्यायालय में पेश किया।
भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने खुले और असुरक्षित बोरवेल से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने…
भोपाल तारीख 11 जून... वक्त तड़के का था और भोपाल का काजी कैंप अभी नींद…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार…
भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों बड़े बुनियादी ढांचागत विकास के दौर से…
भोपाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…
भोपाल भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…