राजनांदगांव : ई-केवाईसी होने तक खातों में पहुंचती रहेगी राशि…

राजनांदगांव , महतारियों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया होने तक उनके बैंक खातों में महतारी वंदन योजना के तहत राशि मिलती रहेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर भी मई और जून माह में एक हजार रुपए महतारियों के बैंक खातों में पहुंचेंगे।

जून माह के बाद इसके लिए कौन पात्र होगा और कौन नहीं इसका निर्णय किया जाएगा। आंगन बाड़ियों में ई-केवाईसी कराने शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए महिलाओं को च्वॉइस केन्द्रों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। महिलाओं के बीच ई-केवाईसी नहीं होने पर महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित होने और उनके बैंक खातों में राशि नहीं आने जैसी अफवाहें फैल गई है।

इस कारण बड़ी संख्या में महिलाएं महतारी वंदन की आईडी लेने और इस समय ई-केवाईसी कराने च्वॉइस केन्द्रों में पहुंच रही है। शासन ने ई-केवाईसी कराने के लिए 3 अप्रैल से 30 जून तक का समय निर्धारित किया है। लेकिन महिलाओं के एक साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंचने के कारण सर्वर डाउन हो गया । महिला एवं बाल विकास विभाग ने हड़बड़ी नहीं करने अपील की है।

247 वीएलई को दी गई ट्रेनिंग: महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार ई-केवाईसी कराने महिलाओं को जल्दी मचाने की जरूरत नहीं है। इस काम के लिए 247 वीएलई को ट्रेनिंग दी गई है वे अलग-अलग तिथियों में ग्रामीण व शहरी इलाकों में शिविर लगाएंगे।

सर्वर डाउन: अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाएंगे जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया जिले में 1514 और शहरी क्षेत्र में 154 आंगनबाड़ी केन्द्र है। जिले में 2 लाख 54 हजार महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही है। पहले 11 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। शेष के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए जा रहें है।

अब निशुल्क ई-केवाईसी कराई जाएगी जिससे सर्वर डाउन की समस्या नहीं रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने तक महिलाओं के बैंक खातों में राशि पहुंचेगी इसे रोका नहीं जाएगा।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

10 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

10 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

11 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

11 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

11 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

11 hours ago