राजनांदगांव , दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल क्लब में संस्था राष्ट्र गाथा द्वारा पुस्तक भारत- गांधी से मोदी तक का विमोचन किया गया। विद्या विकास एकेडमी द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के लेखक मध्यप्रदेश के प्रफुल्ल सकलेचा हैं। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए संस्था राष्ट्र गाथा के सदस्य उपस्थित थे।

अतिथि रूप में उद्बोधन देते हुए पूर्व सांसद एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप गांधी ने लेखक प्रफुल्ल सकलेचा की तारीफ करते हुए कहा कि आपने इस छोटी सी पुस्तक में गागर में सागर भरने का जो प्रयास किया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। सभी की आपसे अपेक्षा है कि आप केवल यहीं पर न रुकते हुए आगे भी इसके संस्करण निकाले।

इंडियन हैबिटेट सेंटर के निदेशक केजी सुरेश का कहना है कि वर्तमान पीढ़ी, जिसने भूतकाल का वह समय नहीं देखा, वो भी भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल का अध्ययन कर सकती है। प्रभात प्रकाशन के प्रभात कुमार का सभी के लिए कहना है कि हमेशा पुस्तक अपनी खरीद कर ही पढ़ना चाहिए ताकि लेखक को प्रोत्साहन भी मिले तथा और अधिक पुस्तकें लिखी जाए। कार्यक्रम में विशेष रूप से संस्था के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजिका रीना भारतीय, गौ समग्र अध्यक्ष अक्षय मित्तल तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *